फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच लाख का इनामी माओवादी ढेर, कुछ के घायल होने की खबर

Mon, 24 Jun 2024 06:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम आमझर-मुहकोट के जंगल मे डीआरजी नगरी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पांच लाख रूपये के इनामी नक्सली को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है वहीं कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है। 
विज्ञापन
पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम आमझर-मुहकोट के जंगल मे डीआरजी नगरी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पांच लाख रूपये के इनामी नक्सली को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है वहीं कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है। 

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि नगरी डीआरजी की टीम रोज की तरह सर्चिंग पर निकली हुई थी। इसी दौरान ग्राम आमझर-मुहकोट के जंगल मे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी नक्सलियों की ओर फायरिंग किया गया। सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराने में सफलता हालिस किया है। जबकि बाकी नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग जाने में सफल हुए।

जवानों ने घटना स्थल से नक्सलियों के दैनिक उपयोगी का सामान, वर्दी, नक्सली साहित्य, एक नाग एलएलआर हथियार और एक मैगजीन भी बरामद किया है।पुलिस की माने तो मारे गए नक्सली अरूण मंडावी सीतानदी एरिया कमेटी का सदस्य एवं रावस समंवय कमेटी का कंमाडर है।जिसके उपर सरकार ने 5 लाख रूपये का इनाम घोषित किया था।पुलिस का कहना है कि घटना के समय मौके पर करीब 15 की संख्या में नक्सली थे। बहरहाल पुलिस प्रशासन ने मुठभेड के बाद से इलाके में सर्चिंग बढा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें