फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, 16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 1400 से ज्यादा पदों पर भर्तियां

Tue, 08 Sep 2026 09:04 AM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

सार

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए धमतरी में बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। 16 सितंबर को आयोजित संभाग स्तरीय रोजगार मेले में 15 से अधिक कंपनियां पहुंचेंगी, जहां 1,400 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
जिले में 16 सितंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में 15 से अधिक निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी और विभिन्न पदों पर 1,400 से अधिक युवाओं की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में रोजगार मेला जिला परियोजना लाइवलिहुड कॉलेज, सिविल कोर्ट के सामने, धमतरी में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें 8वीं, 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ स्नातक, बीएससी, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, नर्सिंग, आईटीआई, बीई एवं सीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी भाग ले सकेंगे।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीजी: स्मार्ट मीटर और बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, चिरमिरी बिजली कार्यालय का घेराव किया

7 से 11 सितंबर तक प्री-प्लेसमेंट काउंसिलिंग
रोजगार मेले से पहले 7 से 11 सितंबर तक लाइवलिहुड कॉलेज में प्री-प्लेसमेंट एवं काउंसिलिंग कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन शिविरों में पहुंचकर रोजगार मेले के लिए पंजीयन करा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 8 सितंबर को आईटीआई मगरलोड, 9 सितंबर को जनपद पंचायत नगरी और 10 सितंबर को जनपद पंचायत कुरूद में भी प्री-प्लेसमेंट गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें