घटना धमतरी जिले के नगरी थाना के छिपली गांव की है। जहां अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी। मृतक का नाम सुयश उर्फ सन्नी लहरे बताया जा रहा है। आरोपी ने कौन से हथियार से हमला कर युवक की हत्या की इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। चर्चा है कि चाकू गोदकर युवक को मौत के घाट उतारा गया है। पूरा घटनाक्रम रविवार दोपहर 2 बजे के लगभग का बताया जा रहा है।
गांव में युवक का लहूलुहान हालत में शव पड़ा हुआ देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए और मामले की सूचना नगरी पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है। हालांकि आरोपी ने युवक की हत्या क्यों की इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।