फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार: गांजा तस्करी करते धराया तस्कर, 8 किलो माल के साथ कार बरामद

Sat, 10 Oct 2026 08:40 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

सार

कुरुद में चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने एक कार से 8 किलो गांजा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा, कार और मोबाइल की कुल कीमत करीब 4.98 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अब गांजा तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए माल के साथ हिरासत में तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में धमतरी पुलिस को ऑपरेशन निश्चय के तहत एक सफलता हाथ लगी है। एसपी भावना पांडेय के सख्त निर्देशन में कुरुद पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में गांजे की एक बड़ी खेप खपाने की फिराक में था। 

विज्ञापन


नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार करने के लिए धमतरी पुलिस इन दिनों ऑपरेशन निश्चय चला रही है। इस अभियान के तहत मुखबिरों का जाल बिछाया गया है। इसी बीच कुरुद पुलिस को एक सूचना मिला कि नारी-कुरुद रोड से होते हुए गांजे की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही कुरुद थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ तत्काल एक्शन लिया और नारी-कुरुद रोड पर भरदा चौक के आगे घेराबंदी की गई।इस दौरान एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर कार चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर कार को चारों तरफ से रोक लिया। 

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: शराब बेचने वाले को 20 हजार, खरीदने वाले को 15 हजार का दंड; इस गांव का बड़ा फैसला
विज्ञापन


जब कार की सघन तलाशी ली गई तो पुलिस ने कार के अंदर से कुल 8 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए मौके से गांजा, तस्करी में इस्तेमाल हो रही कार और एक मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। जब्त किए गए पूरे मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 98 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 46 वर्षीय रामनाथ अंसारी के रूप में हुई है, जो गोबरा, थाना कुरुद का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कुरुद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की तैयारी कर रही है, साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे के इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें