धमतरी में एक युवक द्वारा नौकरी दिलाने के लिये शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद महिला द्वारा इसकी शिकायत कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
धमतरी में एक युवक द्वारा नौकरी दिलाने के लिये शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद महिला द्वारा इसकी शिकायत कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वही पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है एक महिला द्वारा जिला अस्पताल धमतरी में उसने जीवन दीप समिति में वार्ड आया पद के लिए आवेदन फार्म भरा था।
विज्ञापन
इसके बाद जीवन दीप समिति के वार्ड बॉय राहुल इलमकर का उसके फोन आया।जिसमें उसने प्रार्थिया को मिलने के लिए बुलाया। जिस पर महिला उससे मिलने कार्यालय पहुंची तो राहुल इलमकर उम्र 26 वर्ष, निवासी रामपुर वार्ड ने कहा कि वार्ड आया की नौकरी के लिए 30–40 हजार रुपये देने होंगे या फिर शारीरिक संबंध बनाना होगा।
वहीं प्रार्थिया द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अशोभनीय एवं अभद्र व्यवहार किया। जिसको लेकर महिला ने एसपी से शिकायत की और शिकायत पर थाना प्रभारी कोतवाली को सूक्ष्मता से जांच कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे।जिस पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा शिकायत पर प्राप्त तथ्यों की सूक्ष्मता एवं गंभीरता से जांच की गई। जांच में तथ्य सत्य पाए जाने पर थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।