फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: कलेक्टर ने माडमसिल्ली बांध का किया दौरा, पार्किंग के लिए डिजिटल भुगतान व्यवस्था की शुरुआत की

Thu, 30 Oct 2025 08:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

कलेक्टर ने कहा कि पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए स्थानीय ग्रामीणों को इस स्थल की जिम्मेदारी को आत्मसात करना होगा। साथ ही उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों पर पर्यटकों की आवाजाही पर निगरानी रखने की अपील की, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
कलेक्टर ने डिजिटल भुगतान व्यवस्था की शुरुआत की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने माडमसिल्ली बांध का दौरा कर क्षेत्र का निरीक्षण किया और पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस मौके पर नगरीय एसडीएम प्रीति दुर्गम, संबंधित विभागों के अधिकारी, इको टूरिज्म प्रबंधन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। यह बांध अपने सायफन सिस्टम के लिए लोकप्रिय है । 

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बांध के आस-पास की मूलभूत सुविधाओं जैसे-निर्मित गार्डन में सुरक्षित आने-जाने हेतु सीढ़ियों पर गेट का निर्माण, पर्यटन शेड का निर्माण, शौचालय, दिशा-निर्देश हेतु साइन बोर्डों की स्थापना, पर्यटकों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था तथा खाद्य-पेय हेतु ठेला, चाय-नाश्ते की दुकानें इत्यादि की आवश्यकता को चिन्हित करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए स्थानीय ग्रामीणों को इस स्थल की जिम्मेदारी को आत्मसात करना होगा। साथ ही उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों पर पर्यटकों की आवाजाही पर निगरानी रखने की अपील की, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

डिजिटल भुगतान व्यवस्था की शुरुआत
पर्यटन स्थल को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने प्रबंधन समिति को साथ आये अधिकारियों के सरकारी वाहन की पार्किंग का भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया। उन्होंने यूपीआई डिजिटल पेमेंट के लिए नाके के पास बारकोड लगाने को कहा। इसके माध्यम से अब पर्यटक नकदी के अलावा यूपीआई व अन्य डिजिटल माध्यमों से भी भुगतान कर सकेंगे। 
विज्ञापन


स्थानीय युवाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित करने की पहल
पर्यटन स्थल पर गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय युवाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में और प्रशिक्षित करने पर बल दिया। कलेक्टर द्वारा इन प्रशिक्षित गाइडों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए गए। 

स्थानीय सहभागिता पर विशेष बल
कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील की कि वह पर्यटन स्थल की स्वच्छता, व्यवस्था और पर्यटक सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि पहचान अब केवल एक बांध (डेम) की नहीं, बल्कि जिले के पर्यटन और आजीविका के रूप में बन रही है। इसके रखरखाव और समुचित संचालन में ग्रामीणों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि आस-पास का क्षेत्र वन क्षेत्र होने के कारण पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना भी आवश्यक है। इसके लिए वन विभाग सतत निगरानी करे। माडमसिल्ली बांध का समग्र विकास न केवल धमतरी जिले के पर्यटन मानचित्र को मजबूती देगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को भी नया आयाम देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें