फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: रिहायशी इलाके में दिखा 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरातफरी; ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू- देखें वीडियो

Sat, 04 Jul 2026 10:52 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

बरसात के मौसम की शुरुआत होते ही जलजीव और सांप रिहायशी इलाकों में नजर आने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के मराठा पारा मोहल्ले से सामने आया है। यहां बीच सड़क पर एक विशालकाय अजगर देखा गया, जिससे निवासियों और राहगीरों में दहशत फैल गई।

देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए आवाजाही भी प्रभावित रही। ग्रामीणों ने इस विशालकाय अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सिहावा थाना क्षेत्र के मराठा पारा की है। ग्रामीणों के अनुसार, अजगर करीब 10 फीट लंबा था। इसका वजन लगभग 15 किलो था। इतने बड़े अजगर को आबादी के बीच देखकर लोगों में भय का माहौल बन गया। हालांकि, किसी ने भी घबराकर उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की।

अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू
ग्रामीणों ने धैर्य और समझदारी का परिचय दिया। उन्होंने सुरक्षित तरीके से अजगर का रेस्क्यू करने का निर्णय लिया। काफी देर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सावधानीपूर्वक अजगर को अपने कब्जे में लिया। रेस्क्यू के दौरान विशेष ध्यान रखा गया। यह सुनिश्चित किया गया कि किसी व्यक्ति या अजगर को कोई चोट न पहुंचे।

सफल रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित वाहन से ले जाया गया। उसे जंगल के भीतर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। यह कदम वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति ग्रामीणों की जागरूकता दर्शाता है। इस घटना से क्षेत्र में वन्यजीवों की उपस्थिति को लेकर सतर्कता बढ़ी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें