फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: धर्मांतरण के लिए युवक पर दबाव बनाने का मामला, चार लोग गिरफ्तार, जानें मामला

Sun, 08 Dec 2024 08:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में धर्मांतरण का दबाव बनाए जाने से परेशान एक युवक ने 6-7 दिसंबर की दरमियानी रात को खुदकुशी कर ली थी। जिसपर अर्जुनी पुलिस ने 7 दिसंबर को पत्नी सास सहित कुल पांच लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
कार्रवाई में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी में धर्मांतरण का दबाव बनाए जाने से परेशान एक युवक ने 6-7 दिसंबर की दरमियानी रात को खुदकुशी कर ली थी। जिसपर अर्जुनी पुलिस ने 7 दिसंबर को पत्नी सास सहित कुल पांच लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया था। जिस पर अर्जुनी पुलिस ने 8 दिसंबर को 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।बता दें कि ग्राम पोटियाडीह निवासी नीलेश साहू ने अपने घर में फांसी लगा लिया था। युवक ने फांसी लगाने से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा है कि धर्मांतरण के लिए उसकी पत्नी, सास और अन्य रिश्तेदारों के द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था।जिससे परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही इस मामले में अर्जुनी पुलिस ने मृतक की पत्नि करूणा साहू, सास गौरी साहू, ससुर राजकुमार साहू और डेसास किरण साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मरने से पहले युवक ने लिखा की मैं अपनी बीवी से परेशान हो गया हू मेरे को धर्म परिवर्तन करने के लिए बहुत ज्यादा परेशान करती है ईशा मसीह ईशा मसीह करके मेरे को रात भर परेशान करती है ससुराल जाता हूं तो उसकी मां उसकी  बड़ी बहन उसकी छोटी बहन सब मुझे धर्म परिवर्तन के लिए बहुत ज्यादा परेशान करते है बोलते है तू आ जा फिर तेरे मां पापा को भी मना लेंगे करके इसलिए वहा कभी खाना नही खाया पहले से ही वो लोग झूठ बहुत ज्यादा बोले है 8th class तक पढ़ी है और 12th बताई बहुत ज्यादा ही झूठ बोलते है वो लोग मैं हफ्ता में जितना कमाता हूं मेरी बीवी को दे रहा था तो बोली मुझे हफ्ता में 500 बस चाहिए करके तो उतना ही दे रहा था। न ही कभी प्यार से बात नही करती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें