फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: सड़क हादसे में छात्र की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sat, 07 Dec 2024 07:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में ग्राम सनौद काली मंदिर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से स्कूल से घर जा रहे एक छात्र की मौत हो गई, वहीं बाइक सवार दूसरा छात्र गंभीर रूप से हुआ घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी में ग्राम सनौद काली मंदिर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से स्कूल से घर जा रहे एक छात्र की मौत हो गई, वहीं बाइक सवार दूसरा छात्र गंभीर रूप से हुआ घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए धमतरी के डीसीएच अस्पताल लाया गया है। बताया गया कि बालोद जिले के अरमरीकला आत्मानंद स्कूल छात्र उज्जवल साहू और खेमेन्द्र कतलाम गए हुए थे। वही स्कूल की छुट्टी होने पर घर जाते वक्त बाइक सवार उज्जवल साहू कक्षा दसवीं का छात्र निवासी सनौद और खेमेन्द्र कतलाम कक्षा छठवीं का छात्र को ग्राम सनौद काली मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसके चलते दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं राहगीरों की मदद से दोनों घायल छात्रों को धमतरी के डीसीएच अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उज्जवल साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य छात्र खेमेन्द्र कतलाम गंभीर रूप से घायल है,जिसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें