फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: भाजपा के महापौर प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा की प्रचंड जीत, 27 पार्षद भी जीते

Sat, 15 Feb 2025 07:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में नगर निगम चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा को प्रचंड जीत मिली है। करीब 34 हजार वोटों ने उन्हें जीत मिली है। इसके साथ ही भाजपा पार्टी से 27 वार्ड पार्षद भी जीत कर आए हैं।
विज्ञापन
बीजेपी प्रत्याशी की जीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी में नगर निगम चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा को प्रचंड जीत मिली है। करीब 34 हजार वोटों ने उन्हें जीत मिली है। इसके साथ ही भाजपा पार्टी से 27 वार्ड पार्षद भी जीत कर आए हैं। वही इस बड़ी जीत को लेकर भाजपाइयों में जश्न का माहौल है।जबकि दूसरी ओर कांग्रेस के 8 वार्ड पार्षद और 5 निर्दलीय पार्षद प्रत्याशियों ने भी जीत का परचम लहराया है। महापौर के लिए खड़े प्रत्याशियों को मिले वोट बहुजन समाज पार्टी के आशीष रात्रे को 4580 वोट मिले, भाजपा के रामू रोहरा को 38665, हमार राज पार्टी के महेश कुमार रावटे को 877 वोट मिले व अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों में महेश साहू-583, आवेश हाशमी-3630,फ़िरोज़ ख़ान- 304,गगन कुंभकार-797,तिलक राज सोनकर-423 और नोटा-1789 को वोट मिले है।

विज्ञापन


वही जिले के पांच नगर पंचायत में से 4 नगर पंचायत में भाजपा ने जीत हासिल की है,जबकि 1 नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत हुई है।बता दे की नगर पंचायत आमदी से भाजपा की ज्योति साहू को 2775,वही कांग्रेस की प्रत्याशी को 1613 को वोट मिले है।वही बात करे पार्षदों की तो भाजपा से 11 कांग्रेस से 4 प्रत्याशी को जीत मिली है।नगर पंचायत भखारा से भाजपा की ज्योति हरख जैन को 3266 वही कांग्रेस की संतोषी निषाद 2627वोट मिले है।वही बात करे पार्षदों की तो भाजपा से 12 कांग्रेस से 3 प्रत्याशी को जीत मिली है। नगर पंचायत कुरूद से भाजपा की ज्योति भानू चंद्राकर को 4594 जबकि कांग्रेस के तपन चंद्राकर को 4333 वोट मिले है। 

वहीं बात करे पार्षदों की तो भाजपा से 6 कांग्रेस से 9 प्रत्याशी को जीत मिली है।नगर पंचायत नगरी से भाजपा के बलजीत छाबड़ा को 5326 वही कांग्रेस के पेमन स्वर्णबेर को 2800 वोट मिले है।वही बात करे पार्षदों की तो भाजपा से 11 कांग्रेस से 3 व अन्य 1 प्रत्याशी को जीत मिली है।जबकि मगरलोड नगर पंचायत से कांग्रेस को जीत मिली है जहाँ कांग्रेस के लीलेश सुरेश साहू को 2651 वोट मिले है,वही भाजपा के कविता भवानी यादव को 1517 वोट मिले है।वही बात करे पार्षदों की तो भाजपा से 3 कांग्रेस से 7 व अन्य 5 प्रत्याशी को जीत मिली है।मतगणना के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें