फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: धमतरी में अज्ञात ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, डेढ़ माह के बच्चे की मौत अन्य लोग घायल

Wed, 12 Feb 2025 09:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में सड़क हादसे में डेढ़ माह का बच्चे की मौत हो गई। बाइक सवार अन्य लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां सड़क हादसे में डेढ़ माह का बच्चे की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में बच्चे, मां-पिता और नानी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, खुसरेंगा निवासी डोमार साहू अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी पत्नी और डेढ़ माह के बच्चे के साथ धमतरी अस्पताल इलाज कराने आया हुआ था। वहीं, इलाज कराने के बाद अपनी ससुराल सेमरा जा रहा था, तभी कुरमातराई के पास एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इसके चलते डेढ़ माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं बाइक सवार अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने डेढ़ माह के बच्चे टोकेश साहू पुत्र डोमार साहू को मृत घोषित कर दिया। बरहाल पुलिस अज्ञात ट्रक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें