फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: असामाजिक तत्वों ने मंदिर में की तोड़फोड़, मूर्तियों को खंडित कर धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास

Tue, 29 Oct 2024 08:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

घटना के बाद हिन्दू समाज काफी आक्रोशित हो गया। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता धमतरी एसपी कार्यालय पहुंचे, युवकों ने जय श्री राम का नारा लगते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी में एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया है। असामाजिक तत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ की है। मूर्ति को खंडित कर दिया। वहीं गर्भगृह को गंदा भी किया है। इससे समाज के लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पूरा मामला धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम छिपली का है। यहां गांव वालों ने मिलकर हनुमान जी का मंदिर बनवाया था। जहां रोज गांव वालों के द्वारा आरती पूजन किया जाता था। आज जब ग्रामीण पूजा करने मंदिर प्रांगण में पहुंचे तो देखा मंदिर में तोड़फोड़ की गई है और गंदगी फैलाई है। मंदिर से सौ मीटर दूरी पर मंदिर के अवशेष मिले। जिसके बाद हिन्दू समाज काफी आक्रोशित हो गया। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता धमतरी एसपी कार्यालय पहुंचे, नवयुवकों ने जय श्री राम का नारा लगते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। वहीं चेतावनी दी है कि 7 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं की जाती तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। बहरहाल पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें