धमतरी के कुरूद में स्थित प्रसिद्व छत्तीसगढ़ महतारी काली मंदिर में दान पेटी को उखाड़कर अज्ञात चोर ने उसमें रखे रकम को चोरी कर फरार हो गया है। इस दौरान चोर चोरी करते मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
धमतरी के कुरूद में स्थित प्रसिद्व छत्तीसगढ़ महतारी काली मंदिर में दान पेटी को उखाड़कर अज्ञात चोर ने उसमें रखे रकम को चोरी कर फरार हो गया है। इस दौरान चोर चोरी करते मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसकी सूचना पर पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है। कुरूद पुलिस से 15 जून शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार बताया कि नेशनल हाईवे पर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी काली मंदिर में दो अलग अलग दान पेटी रखा गया था।
विज्ञापन
जिसे शनिवार शनिवार की दरम्यानी रात को अज्ञात नकाबपोश चोर ने उखाड़ कर उसमें रखे दान की राशि चोरी कर ले गया।इस दौरान चोरी करते अज्ञात चोर की पूरी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।सुबह मंदिर के पुजारी और व्यवस्थापक सेवकराम साहू ने इसकी जानकारी कुरूद थाना में दी।जिस पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर का पतासाजी करने जुटी है। बता दे कि लगातार नकाबपोश चोरों द्वारा मंदिर में रखी दान पेटी को निशाना बनाया जा रहा है।लगभग 20 दिनों के अंदर 4 बार मंदिर में चोरी हो चुकी है लेकिन धमतरी पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।