चैंपियनशिप में 364 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 9 वर्ष से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला-पुरुष शामिल थे। धमतरी और रायपुर के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दबदबा बनाए रखा। विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अम्बेडकर वार्ड स्थित इंडोर हॉल में आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का समापन समारोह भव्यता से संपन्न हुआ। समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
विज्ञापन
चैंपियनशिप में 364 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 9 वर्ष से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला-पुरुष शामिल थे। धमतरी और रायपुर के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दबदबा बनाए रखा। विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि रंजना साहू ने कहा कि खेलों से केवल शरीर ही नहीं, बल्कि मन और चरित्र का भी विकास होता है। कराटे जैसी विधा युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना को मजबूत करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शशि पवार ने की। इस अवसर पर भाजपा नेता कविन्द्र जैन, रोहितास मिश्रा, दिलीप पटेल, गायत्री सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आयोजन की सफलता का श्रेय अशोक सिन्हा और उनकी टीम को दिया गया। कार्यक्रम के अंत में अशोक सिन्हा ने सभी का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प लिया।