डीजीपी अशोक जुनेजा ने अधिकारियों की ली बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ में अब अपराधिक मामलों पर लगाम लगेगा। प्रदेश में हो रहे अपराधों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी। चोर उच्चके, बदमाश, ऑनलाइन गैम्बलिंग, नशाखोरी करने वालों की अब खैर नहीं है। छत्तीसगढ़ में क्राइम पर कंट्रोल पाने के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी) के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली है। इस बैठक में बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और रेंज पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक ली। इस बैठक में सभी जिले में बीते महीनो में हुए अपराध के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षकों को ऑनलाइन गैम्बलिंग, जुआ, सट्टा, अवैध शराब और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अधिक प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के घटनाओं में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए।
चिटफंड कंपनी की कार्रवाई की समीक्षा
इस बैठक में चिटफंड कम्पनियों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों में विशेष न्यायालय की ओर से कुर्की, नीलामी का आदेश किया जा चुका है, उन प्रकरणों की सम्पत्तियों की नीलामी कर राशि निवेशकों को वापस दी जावे।
अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश
DGP अशोक जुनेजा ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अपराधियों के खिलाफ NSA और जिला बदर के तहत प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने का निर्देश दिए। फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने ने कहा कि सभी जिलों में की जा रही कार्रवाई की साप्ताहिक समीक्षा होगा।