SSB की DG ने कांकेर दौरा कर नक्सलियों से निपटने की रणनीति पर की चर्चा
- फोटो : ANI
सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) की डीजी अर्चना रामासुंदरम ने नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के कांकेर का दौरा किया। उन्होंने कांकेर में तैनात एसएसबी की दो बटालियन की नक्सल रोधी अभियान का जायजा भी लिया। इस दौरान आईजी ऑपरेशंस ए.के. सिंह यादव भी मौजूद रहे।
सूत्रों का कहना है कि एसएसबी की डीजी का दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरे पर नक्सलियों से निपटने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। दरअसल, सुकमा हमले के बाद नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी है। सुकमा हमले के बाद सड़क निर्माण जैसे कार्यों को 15 दिनों के लिए रोक दिया गय़ा था, जिसे अब सुचारू रूप से शुरू करने का भी दबाव है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ का कांकेर इलाका नक्सल प्रभावित है। इनसे निपटने के लिए ही एसएसबी की दो बटालियनों की तैनाती यहां की गई है। अर्चना रामासुंदरम ने एसएसबी के अधिकारियों के साथ बैठक की और नक्सल रोधी अभियान की प्रगति का जायजा लिया।
DG SSB Archana Ramasundaram visited Chhattisgarh's Kanker along with IG Ops AK Singh yday, where 2 Battalions are deployed in Anti-Naxal ops pic.twitter.com/0v6SALXGlL
— ANI (@ANI_news) May 13, 2017
गौरतलब है कि हाल के समय में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में हिंसा की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सुकमा में हुए नक्सली हमले में 25 जवानों की जान चली गई थी।