फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार बेमेतरा पहुंचे विजय शर्मा, कहा- घोषणा पत्र के सभी वादे होंगे पूरे

Sat, 16 Dec 2023 04:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि पार्टी ने चुनाव के दौरान जो भी वादे किए हैं, सभी को पूरा करेंगे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा है। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नए डिप्टी सीएम विजय शर्मा शनिवार को बेमेतरा पहुंचे। वे अपने गृह नगर कवर्धा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बेमेतरा शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं व शहर के लोगों से चर्चा की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। बेमेतरा के तीनों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इस जीत के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा है। लोगों ने भी भाजपा को अच्छा समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनाव के दौरान जो भी वादे किए हैं, सभी को पूरा करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, योगेश तिवारी, जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें