फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने CRPF जवानों का हौसला बढ़ाया, बोले- नक्सलवाद समाप्ति की ओर; विकास का नया युग शुरू

Thu, 03 Jul 2025 03:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर में सीआरपीएफ जवानों की निष्ठा और साहस की सराहना की। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। जवानों ने सुरक्षा के साथ विकास का नया युग शुरू किया है।
विज्ञापन
सैनिक सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम फुंडरी पहुंचे। वहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों से भेंट कर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि आपकी मेहनत, लगन और भुजाओं की ताकत के कारण नक्सलवाद अब समापन की ओर है। अब सिर्फ कुछ और प्रयास बाकी हैं, जिसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना है, ताकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह संकल्पमार्च 2026 तक नक्सलवाद का समूल अंत साकार हो सके।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि इन जवानों ने न सिर्फ सुरक्षा का काम किया है, बल्कि इस अतिसंवेदनशील क्षेत्र में संविधान को लागू करने और शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य भी किया है। पहले जहां अंदरूनी गांवों के लोग सरकार की योजनाओं से वंचित रहते थे, अब जवानों की सतत उपस्थिति और सघन गश्त के चलते हालात तेजी से बदले हैं। 

उन्होंने कहा कि अब शासन की योजनाओं का लाभ धीरे-धीरे इन गांवों तक पहुंच रहा है। इसका श्रेय आपको जाता है। आप सिर्फ हथियार लेकर सुरक्षा नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक नए युग की नींव रख रहे हैं, जिसमें भय नहीं, विश्वास और विकास होगा। इस दौरान सचिव पंचायत विभाग भीम सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र यादव, डीएफओ रंगानाथन रामाकृष्णा वाय एवं सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार सहित सीआरपीएफ एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें