फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: डिप्टी सीएम शर्मा बोले- विभागों में नवाचार को बढ़ावा दें, सट्टा, नशा और गौवंश तस्करी पर सख्त कार्रवाई हो

Wed, 13 Aug 2025 04:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय में हुई जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विभागीय कार्यों में प्रभावी नवाचार करने और जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय में हुई जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विभागीय कार्यों में प्रभावी नवाचार करने और जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत निर्माण कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने, निर्मित आवासों का अवलोकन जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं के साथ कराने, नगरीय निकायों में कचरा निष्पादन व गौ अभ्यारण्य के प्रस्ताव तैयार करने तथा सट्टा, नशा और गौवंश तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साइबर क्राइम नियंत्रण में विद्यार्थियों व सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने और अविवादित राजस्व प्रकरणों का पंचायत स्तर पर निपटारा करने पर जोर दिया।

स्वास्थ्य विभाग को प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, कृषि विभाग को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ सभी किसानों तक पहुंचाने और दलहन-तिलहन उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पशु चिकित्सा विभाग को मोबाइल वैन से त्वरित उपचार व्यवस्था मजबूत करने और जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण सीसी रोड कार्य पंचायत को हस्तांतरित करने को कहा गया।
विज्ञापन


बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 28,476 आवास पूर्ण हो चुके हैं, 1,00,411 पौधरोपण हुआ है, 16 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र निर्माणाधीन हैं, 72 बर्तन बैंक स्थापित हो चुके हैं, 14.97 लाख हितग्राही आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत हैं और 804 सौर पैनल लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें