फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भी नहीं थमा छात्रों का आक्रोश: सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Sun, 19 Jul 2026 06:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छात्र-युवा संगठनों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पेपर लीक के खिलाफ रायपुर की सड़कों पर उतरे युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छात्र-युवा संगठनों ने प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौक पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। बारिश के बीच भी प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर डटे रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण मेहनत करने वाले छात्रों का विश्वास व्यवस्था से उठता जा रहा है। उनका कहना था कि भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सरकार को ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


छात्रों ने सोनम वांगचुक का भी समर्थन किया। उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता जैसे मुद्दों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा छात्रों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी। प्रदर्शन में शामिल संगठनों ने भविष्य में भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें