फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत, बहू की हत्या के मामले में था बंद

Thu, 14 Dec 2023 05:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

बहू की हत्या के मामले में जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन महीने से बीमार चल रहा था। 
 
विज्ञापन
राजनांदगांव जिला जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या के मामले में राजनांदगांव जिला जेल बंद विचाराधीन बंदी जनक सिन्हा (71) साल की मौत हो गई। कुछ महीनों सेवह  बीमार चल रहा था। बंदी जनक सिन्हा राजनांदगांव जिले के गैंदाटोला थाना क्षेत्र का रहने वाला था। गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


राजनांदगांव जिला जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत ने बताया कि यह विचाराधीन बंदी था। उन्होंने बताया कि बंदी की लगभग तीन महीने से तबीयत खराब चल रही थी। पूरी तरह से चलने-फिरने में भी असमर्थ था। अचानक आज फिर पल्स डाउन होने की वज जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्मट कराने के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। 

जिला जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत ने बताया कि बंदी जनक सिन्हा अपनी बहू की हत्या के मामले में जेल में बंद था। इस कारण मुलाकात करने कोई नहीं आता था। मानसिक रूप से भी बीमार था। चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गया था और आज उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें