फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News:  माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट में नहाने के दौरान झरने में गिरे जीजा-साले, दोनों की मौत

Sat, 19 Oct 2024 07:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

पेंड्रा में माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट में नहाने गए जीजा-साले पैर फिसलने से झरने में गिर गए। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
झरने में गिरने से जीजा-साले की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा में आज एक हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई है। दोनो अमरकंटक दर्शन के लिए गए थे। उसके बाद ठाड़ पथरा गांव में स्थित माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट में नहाने गए, जहां पर पैर फिसल जाने के कारण दोनों झरने में गिर गए। झरने में गिरने से दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शव को बाहर निकलवाकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


गौरेला ठाड़पथरा गांव स्थित माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट का है, जहां पर ठाड़पथरा के रहने वाले प्रकाश यादव का साला पिंड रखी गांव उदयपुर सरगुजा निवासी बाल केशव यादव अपनी दीदी जीजा के घर तीन दिन पहले घुमने के लिए आया हुआ था। आज जीजा प्रकाश और साला बाल केशव यादव सुबह घर से अमरकंटक जाने को निकले थे। इसके बाद अमरकंटक से वापस आकर दोनों जीजा-साले ठाड़ पथरा के पिकनिक स्पॉट माई का मड़वा पहुंचे और वहां पर दोनों नहाने के लिए झरने में उतरे ही थे कि अचानक दोनों हादसे का शिकार हो गए और झरने के नीचे बने कुंड में जा गिरे।

इसके बाद वापस नहीं निकल पाए। माई के मड़वा के आसपास के लोगों की नजर जैसे ही उन पर पड़ी वे लोग अपनी ओर से प्रयास कर उन्हें गहरे कुंड से निकालने की कोशिश की, पर जब दोनो का कहीं कोई पता नहीं चला तो मामले की जानकारी गौरेला पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से काफी मसक्कत के बाद दोनों शव को झरने के नीचे बने कुंड से निकलवा लिया है। शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रकाश यादव की उम्र महज 22 साल है तो मृतक साला बाल केशव यादव की उम्र 20 साल है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मामले में थाना प्रभारी गौरेला शानिप रात्रे का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों मृतकों के शवों को गहरे कुंड से निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें