फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 3 बच्चों की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश

Mon, 21 Aug 2017 01:50 PM IST
amarujala.com- written by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में इंसेफिलाइटिस की वजह से 63 बच्चों की जान जाने के बाद एक और सरकारी लापरवाही का बडा़ मामला सामने आया है। मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल बीआर अंबेडकर का है जहां रविवार रात ऑक्सीजन की कमी की वजह से 3 बच्चों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं इस मामले पर हेल्थ सर्विसेज के निदेशनक आर प्रसन्ना का कहना है कि ऑक्सीजन सप्लाई में कोई कट नहीं था। #Chhattisgarh CM Raman Singh orders probe into death of 3 children in Raipur's BR Ambedkar Hospital due to lack of oxygen supply, last night — ANI (@ANI) August 21, 2017
विज्ञापन

ऑक्सीजन के दबाव में गिरावट जरूर थी। प्रसन्ना ने ये भी कहा है कि  सीएमओ ने मामले में तुरंत दखल दिया है, मामले में ऑपरेटर की लापरवाही सामने आई है जिसे सस्पेंड कर दिया गया है। बच्चों की मौत बीमारी की वजह से हुई थी, जो भी कार्रवाई है उससे संबंधित जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें: इस शहर में भी हो सकता है गोरखपुर जैसा हादसा, नहीं है ऑक्सीजन, 35 लाख उधारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें