फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: हॉस्टल में फांसी के फंदे पर लटका मिला मेडिकल छात्रा का शव, राजस्थान की रहने वाली थी केशर

Thu, 25 Jul 2024 06:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव में मेडिकल कॉलेज की फाइनल ईयर की छात्रा का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला है। इसकी सूचना मिलते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
गर्ल हॉस्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्री स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज की फाइनल ईयर छात्रा का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला है। इसकी सूचना मिलते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। बताया जा रहा है कि गुरुवार को छात्रा का इंटरनल एग्जाम था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छात्रा का नाम केशर गोधारा था, जो राजस्थान की रहने वाली थी। शासकीय मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा रह रही थी। वहीं, हॉस्टल के ही कमरे में छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं, इसकी सूचना मिलते ही लालबाग थाना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। लालबाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पंचनाम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हॉस्टल में रहने वाली फाइनल ईयर की छात्र का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फाइल गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों से संपर्क कर सूचना दी जा रही है और पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें