फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Gorella Pendra Marwahi : खेत में शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 29 Jul 2023 04:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

मरवाही में एक व्यक्ति का खेत में शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही थाना क्षेत्र में खेत में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव शिनाख्त सिवनी गांव के ही रहने वाले नागेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। 

विज्ञापन


मरवाही थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में रहने वाले ओम कुशवाहा के खेत में शनिवार को एक ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पड़ हुआ देखा। धीरे-धीरे घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पर मरवाही थाना पुलिस दी। मौके पर पहुंची मरवाही थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त सिवनी गांव के ही रहने वाले नागेंद्र शर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, नागेंद्र शर्मा रात में घर नहीं पहुंचा था। नागेंद्र शर्मा का मोबाइल और मोटरसाइकिल का भी पता नहीं चला। साथ ही मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति के सिर, गले और दाहिनी भुजा पर धारदार हथियार हमला किया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें