फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: दो दिन से लापता ग्रामीण की तालाब में मिली लाश, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Sun, 23 Oct 2022 08:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

करतला थाना क्षेत्र के ग्राम तौलीपाली के संतराम की लाश गांव के तालाब में तैरते हुए पाई गई है। मृतक के सिर के पास चोट के निशान पाए गए हैं। इस आधार पर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के करतला थानांतर्गत एक व्यक्ति की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। ग्राम तौलीपाली स्थित एक तालाब में उसका शव तैरता हुआ पाया गया है। मृतक के सिर के पास चोट के निशान पाए गए हैं। इस आधार पर उसकी हत्या करने का संदेह जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


करतला थाना क्षेत्र के ग्राम तौलीपाली के संतराम की लाश गांव के तालाब में तैरते हुए पाई गई है। मृतक के सिर के पास चोट के निशान पाए गए हैं। इस आधार पर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक 21 अक्टूबर को अपने घर से मछली पकड़ने के नाम पर घर से निकला था, फिर वापस नहीं लौटा। इधर, गांव के तालाब में उसकी लाश तैरते हुए पाए जाने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें