फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बबूल के पेड़ से लटका मिला शख्स का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 03 Apr 2025 12:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में एक शख्स का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिमगा नेशनल हाइवे के किनारे ग्राम दशरंगपुर के पास एक पुरुष का शव मिला है। यह शव बबूल के पेड़ में फांसी पर लटका मिला है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। दशरंगपुर पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह आसपास के गांव का नहीं है। फिर भी पहचान के संबंध में आसपास के गांव में जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


वहीं, मृतक के पैर के दोनों घुटने जमीन से लगे हुए थे। शरीर में किसी भी प्रकार का चोट का निशान नहीं था। फांसी का फंदा जमीन से कम ऊंचाई पर था, जो कि संदेह को जन्म दे रहा है। यही कारण है कि पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कवर्धा जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें