फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर जलाया शव: गांव से 500 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला, दो दिन पहले घर से निकला था

Tue, 24 Jan 2023 01:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

प्रभारी नीलम कुजुर ने बताया कि प्रदीप शराब पीने का आदी था। उसने कुछ समय पहले ही ड्राइवरी का काम छोड़ा था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि हत्या के बाद शव को जलाया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
खेत में जला हुआ शव मिलने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक युवक की हत्या कर उसके शव को जला दिया गया। युवक का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिला है। जब ग्रामीण और परिजन पहुंचे तो शव से धुआं निकल रहा था। उसकी पहचान वहां पड़े सामान से की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए भेजा गया है। मामला नैला चौकी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम बिरकोनी निवासी प्रदीप चौबे (39) उसका बड़ा भाई मनोज चौबे और गांव का ही एक व्यक्ति रविवार शाम किसी काम से अकलतरा गए थे। वहां से मौहाडीह गए। वहां मनोज ने प्रदीप को टीवी बन जाने के बाद घर ले आने के लिए कहा और फिर उसे छोड़कर दोनों गांव चले आए। इसके बाद देर रात तक भी प्रदीप घर नहीं लौटा। इस पर बड़ा भाई प्रदीप ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। 

अगले दिन जब मनोज धान बेचने मंडी गया तो कुछ लोगों ने बताया कि खेत के पैरा में एक युवक का शव जला हुआ है। वहां धुआं निकल रहा है। इस पर आशंका के चलते मनोज पहुंचा और वहां पास पड़ी चप्पल और हाथ में लगी लोहे की रॉड से उसकी पहचान की। बिलासपुर से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है। वहां से प्रदीप की चप्पल के अलावा बेल्ट और कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें