रायपुर के गुढ़ियारी स्थित छोटा अशोक नगर में किराए के मकान से 52 वर्षीय मां जय जी देशमुख और 25 वर्षीय बेटे हंसमुख के शव बरामद हुए। कमरे से बदबू आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जांच शुरू की। FSL टीम ने साक्ष्य जुटाए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में एक किराए के मकान से मां और बेटे के शव मिलने का मामला सामने आया है। छोटा अशोक नगर स्थित मकान में 52 वर्षीय जय जी देशमुख और उनके 25 वर्षीय बेटे हंसमुख के शव बरामद हुए। दोनों पिछले करीब चार साल से इस मकान में किराए पर रह रहे थे।
विज्ञापन
शुरुआती जानकारी के अनुसार, मां-बेटे पिछले तीन से चार दिनों से आसपास के लोगों को दिखाई नहीं दिए थे। कमरे से बदबू आने पर इस घटना का खुलासा हुआ। जानकारी मिलने पर गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मां-बेटे के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में दोनों के शव मिले। महिला का शव फर्श पर था, जबकि बेटे का शव बिस्तर पर पड़ा था। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
प्रारंभिक जांच और विवरण
पुलिस को सूचना मिली थी कि काफी देर तक दरवाजा नहीं खुल रहा है। अंदर से तेज बदबू भी आ रही थी। जय जी देशमुख ऑनलाइन शिक्षण का काम करती थीं। उनका बेटा हंसमुख लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से उनके बाहर नहीं दिखने के बाद भी किसी को उनकी स्थिति की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना के बाद फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे की गहन जांच की। उन्होंने जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।