फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दिन और रात का पारा सामान्य से ज्यादा, सरगुजा संभाग में शीतलहर की स्थिति

Tue, 28 Jan 2025 10:37 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में ठंड लगभग गायब हो गई है, लेकिन सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। अभी भी इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में ठंड लगभग गायब हो गई है, लेकिन सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। अभी भी इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के संभावना नहीं है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इन दिनों ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। रात में लगभग ठंड गायब हो गई है। लेकिन सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। 

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर चल रही है। इन जिलों की तुलना में यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की बदलाव हो सकती है। हालांकि बाकि जिलों में पारा बढेगा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। 
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दुर्ग में रहा। आज राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें