फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dantewada Naxali Arrest: अरनपुर IED ब्लास्ट में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार, अब तक नौ की हो चुकी है गिरफ्तारी

Tue, 09 May 2023 09:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाडा

सार

अरनपुर में हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में पुलिस ने दो और नक्सलियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अभी तक इस मामले में नौ नक्सलियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
नक्सली सुक्का ताती और पांडू ताती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में पुलिस ने दो और नक्सलियों को पकड़ा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ये दोनों आईडी ब्लास्ट में शामिल थे। इस मामले में दंतेवाड़ा पुलिस पहले ही सात नक्सलियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। जिसमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं।

विज्ञापन


बता दें कि अरनपुर में हुए नक्सली हमले में डीआरजी के 10 जवान और एक ड्राइवर की शहादत हुई थी। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ करने और अरनपुर क्षेत्र में सर्चिंग करने पर इस घटना में शामिल 2 अन्य नक्सली सुक्का ताती पिता स्व सोमडू ताती, निवासी पेड़का और पांडू ताती पिता जोगा ताती निवासी अचेली पटेलपारा को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपित प्रतिबंधित सीपीआई नक्सली संगठन के दरभा डिवीजन के मलांगिर एरिया कमेटी के मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे। पुलिस अब तक इस घटना में शामिल कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें