फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसपीजीसीएल भर्ती 2026: अप्रेंटिस के 66 पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, 1 दिसंबर अंतिम तिथि

Fri, 27 Nov 2026 07:19 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

सीएसपीजीसीएल कोरबा ने अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 के तहत 66 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ग्रेजुएट और डिप्लोमा इंजीनियर उम्मीदवार 1 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 10,900 से 12,300 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल), कोरबा ने अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए 66 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु ग्रेजुएट (तकनीकी) और डिप्लोमा (तकनीकी) योग्यताधारियों के लिए है। इन रिक्तियों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 38 और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 28 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 38 पदों में सिविल इंजीनियरिंग के दो, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 17, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 16 और सीएसई/ईईई/आईटी के तीन पद हैं। डिप्लोमा अप्रेंटिस के 28 पदों में सिविल इंजीनियरिंग के दो, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 22, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीन और सीएसई/ईईई/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स का एक पद शामिल है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) पोर्टल पर पंजीकरण के बाद सीएसपीजीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी डिग्री होनी चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। यह योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान या विश्वविद्यालय से प्राप्त होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद अभ्यर्थी सीएसपीजीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित रिक्तियों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें। फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स संलग्न करें। इसे एक लिफाफे में डालकर निर्धारित पते पर 1 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन


स्टाइपेंड और चयन
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित ग्रेजुएट अप्रेंटिस (तकनीकी) को 12,300 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। डिप्लोमा अप्रेंटिस (तकनीकी) को 10,900 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें