फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ और MP में खिलेगा 'कमल': सर्वे

Tue, 29 Oct 2013 08:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के चुनावों पर सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक दोनों राज्यों में कमल के खिलने के आसार है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में जहां रमन सिंह की जोरदार वापसी के साथ हैट्रिक की उम्मीद है। वहीं, शिवराज सिंह भी वापसी करते दिखाई दे रहे हैं।

सीएसडीएस ने 35 विधानसभा सीटों की 140 पोलिंग स्टेशन के 2870 वोटरों से बातचीत कर सर्वे तैयार किया। सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश में भाजपा 230 में से 148 से 160 सीट जीतकर प्रदेश में परचम लहरा सकती है।

तो वहीं कांग्रेस सिर्फ 52 से 62 सीटों तक सिमटी सकती है। जबकि बसपा 3 से 7 सीटों पर जीत सकती है। अगर मध्यप्रदेश में अन्य की बात की जाए तो उनको 10 से 18 सीटों पर जीत विजय मिल सकती है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में भी भाजपा को बढ़त
छत्तीसगढ़ में सीएसडीएस प्री पोल सर्वे के मुताबिक भाजपा 90 में 61 से 71 सीटें जीत कर रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल कर अपनी हैट्रिक पूरी कर सकती है।

जबकि वहीं कांग्रेस मात्र 16 से 24 सीटें जीत सकती है। भाजपा के साथ बीएसपी भी बढ़त बनाते हुए अपना खाता खोल सकती है। सर्वे के अनुसार बसपा दो सीट जीत सकती है।

वोट शेयर में भी बढ़त में कमल
सर्वे के मुताबिक वोट शेयर की बात की जाए तो मध्यप्रदेश में भाजपा का हिस्सा पिछले चुनावों की तुलना में बढ़कर 44 प्रतिशत पहुंच सकता है तो वहीं कांग्रेस का वोट शेयर में मात्र 0.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 33 फीसदी हो सकती है।

दोनों बड़ी पार्टियों की तुलना में भाजपा का वोट शेयर कांग्रेस से करीब 11 प्रतिशत ज्यादा है।

छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने वोट शेयर के मामले में बढ़त बनाते हुए पिछले साल की तुलना में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर सकती है। तो कांग्रेस के वोट शेयर में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक कांग्रेस का वोट शेयर गिरकर 32 फीसदी तक पहुंच गया है।

सीएसडीएस के इन सर्वे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जताते हुए कहा कि बीते दस सालों में भाजपा ने जो काम किया है वो पहले किसी ने नहीं किया। हमने प्रदेश को एक परिवार की तरह चलाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें