फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नक्सली विस्फोट में एक जवान शहीद

Sun, 29 Jan 2017 05:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया। नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम पर पैर पड़ने से जवान पार्शनाथ सरोज बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद सरोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हवलदार पार्शनाथ सरोज की पोस्टिंग सीआरपीएफ की 219वीं बलालियन में थी। घटना कोटाचेरू गांव के पास भेज्जी पुलिस चौकी की सीमा में हुई। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, घटना क्षेत्र में रोड निर्माण का कार्य चल रहा था। जहां सीआरपीएफ का एक दल पेट्रोलिंग पर था। तभी हवलदार सरोज का पैर अचानक एक प्रेशर बम पर पड़ गया जिससे हुए विस्फोट में सरोज बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद सरोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि, इस घटना के बाद नक्सलियों की खोज के लिए पुलिस ने एक दल रवाना कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें