फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सीआरपीएफ जवान ने साथियों पर चलाई गोली, एक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 29 Jan 2021 02:08 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्तर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अर्धसैनिक बल के एक शिविर में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चलाई हैं। घटना में एक जवान की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल हो गया है। जिस जवान ने गोलीबारी की उसने खुद को गोली मार ली। जवान की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह जानकारी सीआरपीएफ ने दी है। वहीं पुलिस ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित इलाज करवा रहे अपराधी ने बाद में कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश करते हुए खुद को गोली मार ली। 

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने कहा, 'सेसरपोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेडवा गांव में सीआरपीएफ की 241वीं 'बस्तरिया' बटालियन के शिविर में सुबह 8 बजे यह घटना घटी। 25 साल के कांस्टेबल गिरीश कुमार, जिन्हें मानसिक समस्याओं के इलाज के लिए शिविर के एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था, ने अपने सहयोगी से राइफल छीन ली और उससे अन्य कर्मियों पर गोली चला दी।'
 

उन्होंने कहा, 'उनमें से 27 साल के कांस्टेबल प्रमोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और 26 साल के एक अन्य कांस्टेबल संतोष वछम घायल हो गए हैं।' इसके बाद कुमार ने खुद को गोली मार ली और वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों घायल जवानों को जगदलपुर के एक अस्पताल में भेज दिया गया और उन्हें आगे के इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया जाएगा। घटना के पीछे के मकसद का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि नक्सल विरोधी अभियान के लिए बस्तर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सीआरपीएफ तैनात हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें