फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: राधेश्याम बारले भी इस बार पद्मश्री से सम्मानित 

Tue, 26 Jan 2021 11:03 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
Radheshayam Barle
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले को भी इस बार देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री 2021 से सम्मानित करने का एलान किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार देर शाम पद्मश्री अलंकरण की घोषणा की। बता दें कि अबतक इस पुरस्कार से छत्तीसगढ़ में 16 लोगों को नवाजा जा चुका है। 
विज्ञापन


डॉ. बारले का जन्म दुर्ग जिले के पाटन तहसील के ग्राम खोला में 9 अक्टूबर 1966 को हुआ। इन्होंने एम.बी.बी.एस. के साथ ही इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से लोक संगीत में डिप्लोमा किया है। डॉ. बारले को उनकी कला साधना के लिए इससे पहले भी कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. बारले को मिले सम्मान को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि डॉ. बारले ने अपनी कला साधना से छत्तीसगढ़ और देश को गौरवान्वित किया है। डॉ. बारले ने पंथी नृत्य के माध्यम से बाबा गुरू घासीदास के संदेशों को देश-दुनिया में प्रचारित और प्रसारित करने में अपना अमूल्य योगदान दिया है।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें