फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: गौरेला पेंड्रा मरवाही में रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में मिला सीआरपीएफ जवान, जिला अस्पताल में भर्ती

Mon, 21 Apr 2025 10:22 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रेलवे ट्रैक के किनारे एक सीआरपीएफ जवान घायल अवस्था में मिला। लोको पायलट की सूचना पर आरपीएफ पेंड्रारोड की टीम ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सारबहरा और खोडरी रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे एक सीआरपीएफ जवान घायल अवस्था में मिला। लोको पायलट की सूचना पर आरपीएफ पेंड्रारोड की टीम ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल जवान की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी शिवकुमार गौर के रूप में हुई है। उन्हें सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। आरपीएफ ने घटना की जानकारी जवान के परिजनों को दे दी है।

विज्ञापन


घटना सारबहरा रेलवे स्टेशन के पास की है। आज सुबह लोको पायलट ने ट्रैक किनारे एक घायल व्यक्ति को देखा और तत्काल अगले स्टेशन के स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की बात कही है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान कहां से कहां जा रहे थे और वे किस ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें