फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोप में सीआरपीएफ का जवान गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2020 02:12 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, सुकमा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने गुरुवार को बताया कि  दोरनापाल थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने सीआरपीएफ के जवान दुलीचंद को गिरफ्तार कर लिया है।

सुंदरराज ने बताया कि महिला ने जवान पर आरोप लगाया है कि जब वह 27 जुलाई को डब्बाकोंटा शिविर के करीब अपने मवेशियों को चरा रही थी उसी समय जवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि महिला और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया तथा आरोपी जवान को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें