फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक दिन, एक साथ, एक घंटा': सीआरपीएफ 188 बटालियन का सफाई अभियान, बंधा तालाब की बदली सूरत; लोगों से अपील

Thu, 25 Sep 2025 12:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

सीआरपीएफ 188 बटालियन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कोंडागांव के बंधा तालाब में सफाई अभियान चलाया। जवानों ने स्थानीय लोगों को स्वच्छता अपनाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
व्यापक सफाई अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

"स्वच्छता ही सेवा" और "एक दिन, एक साथ, एक घंटा" के तहत सीआरपीएफ 188 बटालियन ने कोंडागांव शहर स्थित ऐतिहासिक बंधा तालाब और उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा का हिस्सा है, जिसे 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


स्वच्छता अभियान का नेतृत्व 188 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी नीतींद्र नाथ ने किया। वहीं कमांडेंट भवेश चौधरी के निर्देशन में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक जवानों ने तालाब परिसर और आसपास के इलाकों में जमा गंदगी और कचरे को हटाया। अभियान के दौरान जवानों ने स्थानीय नागरिकों को भी स्वच्छता का संदेश दिया और आसपास के लोगों से सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई में सहयोग करने की अपील की।

द्वितीय कमांडेंट नीतिंद्र नाथ ने कहा कि यह पहल न केवल सरकार के मानकों को पूरा करने की दिशा में एक कदम है, बल्कि यह हर व्यक्ति को अपने जीवन में स्वच्छता को प्राथमिकता देने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि बंधा तालाब शहर की धरोहर है, इसलिए इसे स्वच्छ और सुरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए और उन्होंने पूरे जोश और उत्साह के साथ सफाई कार्य को अंजाम दिया।
विज्ञापन


सीआरपीएफ का यह अभियान "स्वच्छ भारत अभियान" को गति देने वाला साबित हुआ। जवानों ने साफ-सफाई के साथ-साथ लोगों को यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह हर दिन की आदत होनी चाहिए। इस तरह बंधा तालाब परिसर में चलाए गए इस विशेष अभियान ने शहरवासियों को स्वच्छता के महत्व को समझने और इसे अपनाने की प्रेरणा दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें