फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बीजापुर में मां भद्रकाली के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, अग्निकुंड में दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले श्रद्धालु

Wed, 05 Feb 2025 11:52 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले में भद्रकाली मंदिर में मां के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस वर्ष अग्निकुंड का आयोजन सोमवार को किया गया। देवी-देवताओं की शक्ति है कि यहां लोग सुलगते हुए आग के अंगारों पर नंगे पांव चलते हैं।
 
विज्ञापन
अंगारों पर नंगे पांव चले श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपालपटनम ब्लॉक मुख्यालय से 17 किमी दूर इंद्रावती नदी के किनारे बसे भद्रकाली मंदिर में मां के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बसंत पंचमी के मौके पर भद्राकाली में मेले का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां तीन दिनों का मेला सजाया जाता है। मंदिर में दर्शन के लिए तीन राज्यों महाराष्ट्र, तेलंगाना व छत्तीसगढ़ से हजारों श्रद्धालु दर्शन करने भद्रकाली मंदिर पहुंचते हैं। 

विज्ञापन


इन पड़ोसी राज्यों के हजारों कि तादात में लोग पहुंचकर कर मां भद्राकाली से मन्नत मांगते हैं। मंदिर देवी काली को समर्पित है। स्थानीय लोगों का मानना है कि काकातिया शासक जो देवी काली के आस्तिक थे पहले यहां तस्वीर स्थापित करते थे। वह स्थान जहां मंदिर स्थित है वह पहले जंगलों में स्थित एक गुफा थी। राजा अनम देव यहां आकर ठहरे थे।

इस वर्ष अग्निकुंड का आयोजन सोमवार को किया गया। देवी-देवताओं की शक्ति है कि यहां लोग सुलगते हुए आग के अंगारों पर नंगे पांव चलते हैं। मां की बड़ी शक्ति होती है। देवी भद्रकाली को शक्ति की देवी माना जाता है और उनके भक्त यहां आकर उनकी पूजा करके सुख, समृद्धि और सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं। मंदिर में विशेष त्योहारों और अवसरों पर भव्य पूजा और अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। नवरात्रि और अन्य प्रमुख अवसरों पर यहाँ भव्य कार्यक्रम होते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें