फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सरकारी कर्मचारी के खिलाफ जांच के आदेश, पोस्ट किया था नाबालिक के साथ चुंबन का वीडियो

Mon, 17 Jul 2017 07:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में एक सरकारी कर्मचारी द्वारा नाबालिक का चुंबन लेकर फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी कर्मचारी के खिलाफ जांच के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, मामले में कर्मचारी पर तीन साल की लड़की के गाल को चूमने और काटने का आरोप लगाया गया है। वीडियो में लड़की आरोपी से कह रही है कि 'ऐसा नहीं करते।'
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह लड़की आरोपी की भतीजी है। हालांकि  बाल अधिकार कार्यकर्ता मामले को बाल यौन अपराध कानून अधिनियम (पीओसीएसओ) के संरक्षण के तहत देखते हैं। घटना के बारे में छत्तीसगढ़ आयोग के बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीसीपीसीआर) ने जांच शुरू कर दी है और साथ ही राज्य महिला एवं बाल विभाग ने भी आरोपी के खिलाफ अपनी जांच शुरू करने के बारे में जानकारी मांगी है।

वीडियो में आरोपी कर्मचारी लड़की को कई दफे चुंबन करते हुए दिखाई दे रहा है। इसका वीडियो फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद इसको देखकर एक महिला ने इसी साल मार्च माह में इसको लेकर सीसीपीसीआर में नोटिस दिया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जिस महिला ने सीसीपीसीआर से शिकायत की थी, उसका कहना है कि लड़की के माता-पिता फेसबुक पर नहीं हैं और उन्हें इसलिए इसके बारे में पता नहीं है कि इस तरह के एक वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर हैं।
विज्ञापन


रायपुर हाईकोर्ट न्यायालय के वकील देवारसी ठाकुर ने वीडियो को बहुत ही घृणित बताया है।  उन्होंने कहा कि जब कोई बच्चा अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श का फर्क नहीं समझता है तब उसके साथ ऐसा करना पास्को एक्ट के तहत आता है। यह दंडनीय मामला है। हालांकि आरोपी युवक का अभी तक पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें