फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में माओवादी नेटवर्क पर शिकंजा: भाठागांव से नक्सली रामा की गिरफ्तारी, सोने का बिस्किट और नकदी बरामद

Sun, 28 Sep 2025 12:19 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

विशेष जांच एजेंसी (SIA) ने कार्रवाई करते हुए भाठागांव इलाके से माओवादी रामा को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान उसके पास से सोने के बिस्किट और नगदी भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में माओवादियों पर सुरक्षा एजेंसियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। विशेष जांच एजेंसी (SIA) ने कार्रवाई करते हुए भाठागांव इलाके से माओवादी रामा को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान उसके पास से सोने के बिस्किट और नगदी भी जब्त किए गए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इसी हफ्ते रायपुर पुलिस ने दो अन्य नक्सलियों को भी दबोचा था। यह माओवादी दंपती फर्जी पहचान पत्र के सहारे किराए के मकान में रह रहे थे। तलाशी में उनके पास से डेढ़ लाख रुपये नकद और सोने का बिस्किट बरामद किया गया था।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दंपती जग्गू और उसकी पत्नी कमला पर 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ने राजधानी में कई अफसरों के घरों में काम करके खुद को छिपा रखा था और गुपचुप तरीके से शीर्ष माओवादी नेताओं को भी मदद पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें