फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल चंदन तस्करी कांड: नागपुर से रायपुर तक फैला था तस्करी नेटवर्क, ईडी ने कुर्क की करोड़ों की संपत्ति

Sun, 28 Sep 2025 12:13 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

जांच में सामने आया कि वर्ष 2016 में अब्दुल जाफर ने रायपुर के एक गोदाम में 576 लाल चंदन के लट्ठे छिपाकर रखे थे। इन लट्ठों का कुल वजन करीब 11 टन था और इन्हें दुबई भेजने की योजना बनाई जा रही थी।
 
विज्ञापन
ED ने तस्कर अब्दुल जाफर पर कसा शिकंजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाल चंदन की तस्करी में शामिल आरोपी अब्दुल जाफर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने आरोपी की 8.6 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। आरोप है कि जाफर ने यह संपत्ति तस्करी से कमाए गए अवैध धन से खरीदी थी।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि वर्ष 2016 में अब्दुल जाफर ने रायपुर के एक गोदाम में 576 लाल चंदन के लट्ठे छिपाकर रखे थे। इन लट्ठों का कुल वजन करीब 11 टन था और इन्हें दुबई भेजने की योजना बनाई जा रही थी।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) को सूचना मिली थी कि जाफर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाल चंदन की तस्करी में सक्रिय है। इसी सूचना पर 2 अक्टूबर 2016 को नागपुर में एक कंटेनर रोका गया। जांच में उसमें से 1,324 लाल चंदन के लट्ठे (करीब 14 टन) बरामद हुए, जिन्हें स्पंज आयरन के नीचे छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन


रायपुर में भी बरामद हुआ लाल चंदन
नागपुर में हुई कार्रवाई के बाद 4 अक्टूबर 2016 को रायपुर के गोदाम पर छापा मारा गया। इस दौरान वहां छिपाकर रखे गए 576 लाल चंदन के लट्ठों को भी जब्त कर लिया गया।

आरोपी फिलहाल जेल में
इन कार्रवाइयों के बाद अब्दुल जाफर को गिरफ्तार किया गया था और वह वर्तमान में रायपुर जेल में बंद है। ईडी का कहना है कि तस्करी से कमाई गई रकम से खरीदी गई उसकी करोड़ों की संपत्ति अब कुर्क कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें