फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: छत्तीसगढ़ में सेवा, सुरक्षा के साथ गौ माता का होगा संवर्धन, भाजपा सरकार ला रही ये योजना

Sun, 26 May 2024 09:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार स्वामी विहीन गोवंश जो सड़कों में विचरण करने मजबूर हैं, उनकी शुध लेते हुए गौवंश अभ्यारण योजना ला रही है। जिसको लेकर बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार स्वामी विहीन गोवंश जो सड़कों में विचरण करने मजबूर हैं, उनकी शुध लेते हुए गौवंश अभ्यारण योजना ला रही है। जिसको लेकर बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सड़कों पर खुले में घूमने वाले स्वामी विहीन गौवंश की सुरक्षा और दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए गोवंश अभ्यारण योजना की शुरुआत करने वाले हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्य में पशुधन विकास विभाग, पंचायत, राजस्व एवं वन विभाग के समन्वय से संचालित करने के लिए संयुक्त रूप से कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया है। सड़कों पर घूम रहे स्वामी विहीन पशुधन यातायात के लिए बाधा बनते हैं, इसके कारण आए दिन दुर्घटना होती है। जिससे बड़ी मात्रा में जान माल की क्षति होती है। साथ ही भूख से बेहाल पशु धन द्वारा कूड़ा- कचरा और प्लास्टिक पॉलीथीन खाने से गोवंश के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है, गोवंश अभ्यारण योजना इसको रोकने की दिशा में सकारात्मक कार्य होगा। 

जिला भाजपा महामंत्री राकेश छोटू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का संवेदनशील निर्णय का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में गोवंश के लिए यह योजना वरदान साबित होगी। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा रोका-छेका योजना, गौठान योजना भ्रष्टाचार का केंद्र बिंदु रहा, किंतु भारतीय जनता पार्टी के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ठोस कार्य योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त, सेवा ,सुरक्षा और संवर्धन का ध्येय वाक्य लेकर काम करेगी।
विज्ञापन

 
इसके तहत प्रदेश में स्वामी विहीन पशुधन के लिए गोवंश अभ्यारण की रूपरेखा बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है, इस कार्य योजना के शुरू होने के बाद सड़कों पर भूखे प्यासे भटकने वाले गोवंश को न केवल नियमित आहार मिलेगा बल्कि उनकी उचित देखभाल और चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध होगी इससे सड़क दुर्घटना में भी कमी आएगी तथा निरपराध गोवंश तथा लोगों को जान माल के नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें