फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक और नया मामला, संक्रमितों की संख्या हुई 11

Thu, 09 Apr 2020 02:50 PM IST
आसिम खान एएऩआई, रायपुर
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोरबा जिले की कलेक्टर किरण कौशल ने गुरुवार को बताया कि जिले के कटघोरा शहर के 52 वर्षीय एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उसे रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कौशल ने बताया कि जिला प्रशासन को जानकारी मिली है कि यह व्यक्ति तब्लीगी जमात के लोगों के संपर्क में था। वहीं इसके मस्जिद में नमाज में शामिल होने की भी जानकारी मिली है। इसके परिवार के अन्य सदस्यों को पृथक रखा गया है तथा कटघोरा शहर को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है।

कटघोरा शहर में बीते शनिवार को तब्लीगी जमात से जुड़े 16 वर्षीय एक लड़के में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई थी। लड़के का इलाज रायपुर के एम्स में किया जा रहा है। लड़के को कोरोना वायरस होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क में आए अन्य लोगों को पृथक में रहने को कहा था।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में अभी तक कोविड-19 के 11 मामले सामने आए हैं, जिनमें से नौ लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे गई है। वहीं कोरबा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का यह तीसरा मामला है।
 


देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 5734 हुई
देश में संपूर्ण लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 540 नए मामले आए हैं और 17 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5734 हो गई है। जिसमें 5095 सक्रिय हैं, 473 लोग स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 166 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें