फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में छात्रावास के क्वारंटीन केंद्र से भागे 22 मजदूर 

Fri, 08 May 2020 10:01 AM IST
आसिम खान एएनआई, दंतेवाड़ा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश से आए 22 मजदूर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पृथक-वास केंद्र से भाग गए हैं। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को बताया कि जिले में गुरुवार देर शाम अरनपुर थाना क्षेत्र स्थित पृथक-वास केंद्र से 22 मजूदर भाग गए। सभी मजदूर आंध्रप्रदेश से यहां आए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आंध्रप्रदेश से 47 मजदूर पिछले दिनों दंतेवाड़ा जिले में पहुंचे थे। उन्हें घर भेजे जाने से पहले अरनपुर थाना क्षेत्र में स्थित इस केंद्र में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिले के नहदी गांव के निवासी 22 मजदूर गुरुवार देर शाम केंद्र से भाग गए।

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह सभी 22 मजदूरों की चिकित्सकीय जांच की गई थी। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के सरपंच और पंचायत सचिव को सूचना दे दी गई थी, लेकिन मजदूर अभी तक गांव नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के किसी भी जिले में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 38 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 21 मरीजों का रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें