फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरोना के 1157 नए मामले सामने आए, संक्रमितों का आंकड़ा 28 हजार के पार

Sun, 30 Aug 2020 08:49 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 1,157 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 28,390 हो गई है। राज्य में शनिवार को 709 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं संक्रमण से आठ लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के 1,157 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 401, दुर्ग से 172, राजनांदगांव और बिलासपुर से 66-66, बस्तर से 58, धमतरी से 44, सुकमा से 43, जांजगीर-चांपा से 41, रायगढ़ से 40, महासमुंद और कांकेर से 27-27, नारायणपुर से 23, कबीरधाम और बीजापुर से 21-21, गरियाबंद से 18, बालोद और कोरिया से 15-15, बलौदाबाजार से 14, सरगुजा से नौ, बेमेतरा से आठ, मुंगेली और जशपुर से सात-सात, कोरबा और दंतेवाड़ा से चार-चार, सूरजपुर से तीन तथा कोंडागांव से दो मामले सामने आए हैं।


अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 5,60,273 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 28,390 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 15,818 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, वहीं राज्य में इस समय 12,313 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 259 लोगों की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 10,078 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 138 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें