फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में, लोकतंत्र नष्ट हो रहा है: सोनिया गांधी

Sat, 29 Aug 2020 05:04 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
Congress interim president Sonia Gandhi (file photo) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के शिलान्यास समारोह में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला। सोनिया ने कहा, 'हमें याद रखना होगा कि हमारा संविधान इन भवनों से नहीं भावनाओं से बचा रहेगा। इन भवनों से दूषित और गलत भावनाओं के प्रवेश को रोकना होगा तभी हमारा संविधान बचेगा।

विज्ञापन


उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा, 'आजादी की लड़ाई के दौरान हमने जो प्रण किया था उसे पूरा करने के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, 'पिछले कुछ समय से लोकतंत्र के सामने नई चुनौतियां खड़ी हुई हैं। लोकतांत्रिक संस्थाएं ध्वस्त हो रही हैं। लोकशाही पर तानाशाही का प्रभाव बढ़ रहा है।' 

छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, '15 वर्ष की लंबी अवधि के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है। पिछले वर्षों में छत्तीसगढ़ में जो हुआ वह उदाहरण है कि एक दिशाहीन और विचारहीन सरकार जनहित के बारे में कभी नहीं सोच सकती। मुझे प्रसन्नता है कि हमारी सरकार सही दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन

 

सोनिया गांधी ने परोक्ष रूप से केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'शक्तियां जो चाहती हैं कि लोग लड़ें, वे देश में नफरत का जहर फैला रही हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में है, लोकतंत्र नष्ट हो रहा है। वे चाहते हैं कि भारत के लोग, हमारे आदिवासी, महिलाएं, युवा अपना मुंह बंद रखें। वो देश का मुंह बंद रखना चाहते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और बीआर अंबेडकर सहित हमारे पूर्वजों में से किसी ने भी कल्पना नहीं की होगी कि हमारे देश को आजादी के 75 साल बाद ऐसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा, हमारा लोकतंत्र और संविधान खतरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें