फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरोना वायरस संक्रमण के 652 नए मामले सामने आए, संक्रमितों का आंकड़ा 17 हजार के पार

Thu, 20 Aug 2020 09:16 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 652 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 17,485 हो गई है। राज्य में बुधवार को 338 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जबकि इस वायरस से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के जो 652 नए मामले आए उनमें रायपुर जिले के 291, दुर्ग के 77, बिलासपुर के 49, रायगढ़ के 41, सुकमा के 27, बलौदाबाजार के 25, कोरिया के 24, राजनांदगांव एवं गरियाबंद के 18-18, नारायणपुर के 12, कोंडागांव और बीजापुर के नौ-नौ, बस्तर, दंतेवाड़ा तथा कांकेर के सात-सात, सूरजपुर और जशपुर के पांच-पांच, महासमुंद, जांजगीर-चांपा और मुंगेली के चार-चार, बालोद, धमतरी, सरगुजा और बलरामपुर के दो-दो तथा कबीरधाम जिले के एक नए मरीज हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 4,45,420 नमूनों की जांच की गई है। उनमें 17,485 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में 11,185 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 6,139 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 161 लोगों की मृत्यु हुई है। रायपुर जिले में सबसे अधिक 6,184 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 87 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें