फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप: रायपुर के मुर्दाघरों में शवों का लगा अंबार 

Wed, 14 Apr 2021 03:54 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, रायपुर

सार

  • सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो चल रहे हैं कि राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ भीमराव आंबेडकर अस्पताल के मुर्दाघर में बड़ी संख्या में शव रखे हुए हैं
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में संक्रमण के नए मामलों का 80 फीसदी मामला छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में है। रायपुर में अस्पतालों में बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों के शव रखे हुए हैं। शवदाह गृहों और मुर्दाघरों में शवों का अंबार लग गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो चल रहे हैं कि राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ भीमराव आंबेडकर अस्पताल के मुर्दाघर में बड़ी संख्या में शव रखे हुए हैं। शवों के अंतिम संस्कार के लिए रायपुर में श्मशान घाटों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

अस्पताल के मुर्दाघर के सामने बाहर मैदान में भी शव पड़े नजर आ रहे हैं। इन शवों को अंतिम संस्कार के लिए बाहर निकाला गया है। स्ट्रेचर के अलावा कुछ शवों को जमीन पर भी रखा गया है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। शवों के अंतिम संस्कार की भी व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें